कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
24-Jun-2025 03:48 PM
By FIRST BIHAR
Train Fare Increase News: देश के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से नया किराया टैरिफ लागू करने जा रही है, जिससे आम यात्रियों और लंबी दूरी के सफर करने वालों की जेब पर असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ श्रेणियों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
नए टैरिफ के अनुसार, सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया नहीं बढ़ेगा, लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा। AC क्लास के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है, जिसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि की गई है। शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव का फैसला लिया था। अब तक यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चलता था कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, लेकिन नए सिस्टम में कन्फर्म सीटों का चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा।
रेलवे ने टिकट बुकिंग के नए सिस्टम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सिस्टम एक ट्रेन पर लागू किया गया है। अभी तक इसमें कोई समस्या नहीं आई है और रेलवे अधिकारी कुछ हफ्तों तक इस सिस्टम का परीक्षण करेंगे।