Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
20-Feb-2025 01:14 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Loco Pilots On Hunger Strike: भारतीय रेल के हजारों लोको पायलट आज उपवास पर हैं। लोको पायलट आज ड्यूटी तो कर रहे हैं, लेकिन भूखे रहकर। दरअसल लोको पायलट अपनी ड्यूटी के घंटों को लेकर विरोध जता रहे हैं। जिसके कारण वो भूख हड़ताल पर है। लोको पायलट का कहना है कि भारत में कानूनन एक दिन में 8 घंटे की ड्यूटी करने का प्रावधान है। लेकिन रेलवे के लोको पायलट्स 11 घंटे से 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं। इस वजह से हादसे भी होते रहते हैं।
लोको पायलट ने कहा कि सरकार की तरफ से उनके लिए समाधान नहीं निकला है। इसलिए, उन्होंने भूख हड़ताल का फैसला लिया है। । देश भर के लोको पायलटों ने आज यानी गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को सुबह आठ बजे से 36 घंटे तक का उपवास शुरू कर दिया है। इस अवधि के दौरान जिन लोको पायलट्स की ड्यूटी पड़ेगी वे काम करेंगे, लेकिन वह खाना नहीं खाएंगे और भूखे पेट काम करके सरकार के समक्ष अपना विरोध जताएंगे।
रेलवे के ड्राइवरों का प्रतिनिधि संगठन ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने इस उपवास का आह्वान किया है। यह उपवास गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार रात आठ बजे तक चलेगा। एसोसिशन के अध्यक्ष ने बताया लोको पायलट गुरुवार सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जो लोग ड्यूटी में होंगे वह भूखे रहकर काम करेंगे। जो रेस्ट में होंगे वह डीआरएम कार्यालय के सामने भूखे रहकर धरना देंगे।
एसोसिशन के अध्यक्ष ने बताया कि लोको पायलटों को भारी दबाव के बीच काम करना पड़ रहा है। मालगाड़ी के पायलटों की बात करें तो उन्हें औसतन 11 घंटे तक काम करना पड़ता है। कभी-कभी तो वे 13 घंटे, 16 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। इस वजह से दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। लोको पायलट चाहते हैं कि मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में छह घंटे और मालगाड़ी में आठ घंटे की ड्यूटी का रोस्टर हो।