सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
25-May-2021 09:24 AM
DESK : देश में कोरोना के आंकड़े में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. यह आंकड़ा पिछले 42 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
हालांकि, मौत का आंकड़ा सरकार और लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. देश में सोमवार को 3,496 लोगों की कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी. राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी. इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या में 1 लाख 34 हजार 572 की कमी रिकॉर्ड की गई.
जाहिर है कि देश के कई राज्यों में लगे लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है. आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है. जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर यानी रिकवरी रेट करीब 89 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है.