ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / india / कोरोना के भयानक आंकड़े : देश में संक्रमितों की संख्या लगभग 2 करोड़,...

कोरोना के भयानक आंकड़े : देश में संक्रमितों की संख्या लगभग 2 करोड़, बीते 24 घंटे में मिले 3.69 लाख नए मरीज, 3421 मौतें

03-May-2021 10:55 AM

DESK : कोरोना की दूसरी लहर में भारत की स्थिति दिन प्रतिदिन और भयानक होती जा रही है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गई है. मतलब आज ये आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो जाएगा. भारत ऐसा दूसरा देश होगा जहां दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके होंगे. अमेरिका में सबसे ज्यादा 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं. 


हालांकि अच्छी बात यह है कि पिछले दो दिनों से नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हो रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 3 लाख 69 हजार 942 मरीज सामने आए हैं जबकि 2 लाख 99 हजार 800 लोग ठीक हो गए. शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 हो गए थे. कोरोना से मौत की बात करें तो बीते 24 घंटे में 3,421 लोगों की हो चुकी है.


इसके साथ ही सबसे ज्यादा मौतों वाले देशों में भारत मैक्सिको को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है. यहां अब तक 2 लाख 18 हजार 945 लोग दम तोड़ चुके हैं. इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है. यहां 5.92 लाख और ब्राजील में 4.07 लाख मौतें हो चुकी हैं. चौथे नंबर पर पहुंचे मैक्सिको में अब तक 2.17 लाख मौतें दर्ज की गई हैं.