ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / india / कोरोना का कहर जारी : बीते 24 घंटे में मिले 3.62 लाख नए...

कोरोना का कहर जारी : बीते 24 घंटे में मिले 3.62 लाख नए मरीज, 3.51 लाख हुए स्वस्थ, 4127 लोगों ने गंवाई जान

13-May-2021 09:15 AM

DESK : कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 3 लाख 62 हजार 389 नए मरीजों की पहचान हुई जबकि 3 लाख 51 हजार 740 ठीक हो गए. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं. बुधवार को 4,127 लोगों की मौत हो गई. यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है. 


आंकड़ों की बात की जाए तो देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं. इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं. इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा. अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में लगे लॉकडाउन का असर भी दिखने लगा है. कई राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. 


बिहार में बुधवार को राज्य सरकार ने जो ताजा आंकड़ा पेश किया है, वह काफी चौकाने वाला है. यह पूरे बिहार के लिए एक राहत की खबर रही. क्योंकि बुधवार को 22 दिन बाद प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से कम मामले सामने आये. साथ ही आज लगातार 9वें दिन भी पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा. राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच में मात्रा 9 हजार 863 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को 10 हजार से कम मामले सामने आये थे. 19 अप्रैल को मात्र 7 हजार 487 केस मिले थे. इसके बाद से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये.