बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
23-May-2021 11:15 AM
DESK : देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी होने लगी है. नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में 2 लाख 40 हजार 766 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. देश में 35 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 2.5 लाख के नीचे रहा है. इससे पहले 16 अप्रैल को 2 लाख 34 हजार 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
हालांकि, कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से 3,736 लोगों की मौत हुई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 54 हजार 825 लोग ठीक भी हुए हैं.
इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में एक लाख 17 हजार 877 की गिरावट देखी गई. फिलहाल देश में 28 लाख 403 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट होने से लोगों ने एक तरफ राहत की सांस ली है. हालांकि नयी आफत में रूप में ब्लैक फंगस कहर बरपा रहा है. कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित कर दिया है.