ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Home / india / कोरोना अपडेट : नए मरीजों की संख्या में कमी, बीते 24 घंटे में...

कोरोना अपडेट : नए मरीजों की संख्या में कमी, बीते 24 घंटे में मिले 1.73 लाख संक्रमित, 2.84 लाख ठीक भी हुए

29-May-2021 11:09 AM

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी होती नजर आ रही है. नए मरीजों की संख्या एक तरफ जहां पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है वहीं रिकवर होने वाले मरीज पहले से काफी बढ़ गए हैं. हालांकि इसी बीच कोरोना से मरने वालों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन देश में 1 लाख 73 हजार 790 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे. हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं. पिछले 24 घंटे में 3,617 लोगों की जान गई. मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं. 


राहत की बात यह भी है कि महामारी से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को 2 लाख 84 हजार 601 लोगों ने कोरोना को मात दी. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रहे हैं. शुक्रवार को देश में 1 लाख 12 हजार 167 एक्टिव केस कम हुए. बीते 19 दिन में ही 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं. 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस थे. अब ये घटकर करीब 22.14 लाख रह गए हैं.