ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना...

India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब; अमृतसर-पठानकोट-जम्मू में ब्लैकआउट

India-Pakistan Tension: भारत की जवाबी कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेवा की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

09-May-2025 09:55 PM

By FIRST BIHAR

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान अपनी उकसाने वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलीबारी और ड्रोन अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार, 09 अप्रैल 2025 को जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को उकसाने की नापाक कोशिश की।


जानकारी के मुताबिक, अमृतसर, पठानकोट और जम्मू में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया। पठानकोट एयरबेस पर सायरन की आवाजें गूंजने लगीं। एलओसी के पूंछ सेक्टर में दोनों ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है। आर्टिलरी गन और मशीन गनों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।


जैसलमेर के पोखरण में लगातार दूसरे दिन ड्रोन अटैक की कोशिश की गई, जिसमें लगभग 10 मिनट पहले दो धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जैसलमेर में कुल चार ड्रोन देखे गए, जिसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। सिरोही शहर में भी सायरन बजने के साथ ब्लैकआउट हुआ। पठानकोट और फिरोजपुर में पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।