बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
17-May-2025 11:00 AM
By First Bihar
India Pakistan: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत 10 मई 2025 को नूर खान एयरबेस पर हुए हमले ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत ने उनके रणनीतिक नूर खान एयरबेस को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया था। 16 मई को इस्लामाबाद में 'यौम-ए-तशक्कुर' समारोह के दौरान शहबाज ने कहा, "9-10 मई की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने सिक्योर लाइन पर मुझे बताया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक नूर खान एयरबेस पर गिरी और अन्य कुछ इलाकों को निशाना बनाया गया है।"
इसके अलावा शहबाज ने पाकिस्तान को शांतिप्रिय देश बताते हुए कहा कि वह अपनी रक्षा के लिए जवाब देने का हक रखता है, लेकिन उनके इस कबूलनामें ने पाकिस्तान की बार और झूठ को उजागर कर दिया है। बताते चलें कि यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था, जो 7 मई को 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। भारत ने 10 मई को पाकिस्तान के 11 एयरबेस, जिसमें नूर खान, रफीकी, मुरिद और रहिम यार खान शामिल थे, पर सटीक हमले किए। नूर खान एयरबेस, जो रावलपिंडी में सेना मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर है, पाकिस्तान की हवाई रणनीति का केंद्र है।
सैटेलाइट तस्वीरों में इस बेस पर भारी नुकसान, जैसे जले हुए हैंगर और क्षतिग्रस्त रनवे, साफ दिखे हैं। भारतीय सेना ने ब्रह्मोस और SCALP मिसाइलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की 20% वायुसेना संपत्ति को नष्ट कर दिया था, जिसमें नूर खान पर कई विमान और गोदाम शामिल थे। ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को जवाबी हमले किए, जिसमें भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन्हें नाकाम कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा जमकर तबाही मचाई गई थी। शहबाज की स्वीकारोक्ति से पहले पाकिस्तान इन हमलों को झुठलाता ही रहा, लेकिन अब खुद पाक PM के मुंह से अपनी ही पोल खोलने के बाद उनके पूर्व के झूठ उजागर हो रहे।