ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / Bangladesh's reaction on India-Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर क्या बोले बांग्लादेश के प्रधानमंत्री...

Bangladesh's reaction on India-Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर क्या बोले बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस ?

Bangladesh's reaction on India-Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर बांग्लादेश की प्रतिक्रिया, ट्रंप ने बताया अमेरिकी मध्यस्थता को अहम भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद बांग्लादेश ने इस कदम का स्वागत किया है।

11-May-2025 03:46 PM

By First Bihar

Bangladesh's reaction on India-Pakistan ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जता दी है। इस फैसले का बांग्लादेश ने खुले दिल से स्वागत किया है और अमेरिका की मध्यस्थता को महत्वपूर्ण बताया है।


बांग्लादेश सरकार की ओर से बयान जारी करते हुए यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तत्काल युद्धविराम पर सहमत होने और संवाद में शामिल होने के लिए सराहना करता हूं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो की प्रभावी मध्यस्थता की भी गहरी प्रशंसा करता हूं। बांग्लादेश कूटनीति के माध्यम से मतभेद सुलझाने के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।


डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा

कल शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने  सोशल पर युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि एक लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने कॉमन सेंस और बुद्धिमत्ता दिखाई। अमेरिका की मध्यस्थता इसमें निर्णायक रही। 


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर सहमति दी है। भारत का आतंकवाद के विरुद्ध रुख स्पष्ट और अडिग है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति बना ली है।


हालांकि, युद्धविराम की सहमति के बावजूद शनिवार रात को पाकिस्तान की ओर से कुछ ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इसके बाद से LOC और सीमावर्ती राज्यों में शांति बनी हुई है।