ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से...

India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से पहले 69 साल के पाक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत

India Pakistan border: भारत सरकार के सख्त आदेशों के बाद पाकिस्तानियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। अमृतसर में निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे एक पाक नागरिक की मौत ने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है।

01-May-2025 09:40 AM

By First Bihar

India Pakistan border: भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में अमृतसर में पाकिस्तान निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे एक 69 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल वाहिद की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार अब्दुल वाहिद पिछले सत्रह वर्षों से जम्मू-कश्मीर में रह रहे थे और उनके पास समाप्त वीजा पाया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भारत में रहना जारी रखा था।


सीमा पर बढ़ी हलचल, 139 पाक नागरिक वापस भेजे गए

अटारी सीमा पर तैनात अधिकारियों के अनुसार 139 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा गया, जबकि 224 भारतीय नागरिक जिनके पास No Obligation to Return to India (NORI) वीजा था, भारत लौट आए हैं।


हिंदू महिला मोनिका रजनी अपनी बेटी के साथ लौटीं भारत

अटारी बॉर्डर से एक भावुक पल उस समय सामने आया जब पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा कर रही हिंदू महिला मोनिका रजनी अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ भारत लौट आईं। मोनिका ने बताया, “मेरे पास NORI और लॉन्ग टर्म वीजा है। मैं एक हिंदू हूं और करीब 9 साल पहले विजयवाड़ा के एक हिंदू परिवार में मेरी शादी हुई थी। मेरे पति और ससुराल वाले मेरा भारत में इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि मैं दोपहर तीन बजे भारत पहुंची, लेकिन कस्टम और इमिग्रेशन प्रक्रिया में तीन घंटे लग गए। गर्मी की वजह से मेरी बेटी को बहुत परेशानी हुई, लेकिन अब हम सुरक्षित भारत में हैं। विजयवाड़ा लौटने से पहले स्वर्ण मंदिर में दर्शन करूंगी।


पहलवान हमले के बाद केंद्र सरकार की सख्ती

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए  अल्पकालिक वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लौटने का आदेश दिया है। इसके कारण कई पाकिस्तानी परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अमृतसर में इकट्ठा किया जा रहा है, जहां से उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिक भी भारत लौटने लगे हैं।