‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
17-May-2025 09:28 AM
By First Bihar
India Pakistan: पाकिस्तान में भारतीय सेना के 10 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत नूर खान एयरबेस पर हमले के बाद सेना मुख्यालय को रावलपिंडी से इस्लामाबाद शिफ्ट करने की चर्चा तेज हो गई है। रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, जो इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किमी और GHQ के करीब है, इस हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि बेस पर ईंधन ट्रक और एक वेयरहाउस की छत नष्ट हो गई थी।
इस हमले ने पाकिस्तान की सैन्य कमजोरियों को अच्छे से उजागर किया था, जिसके बाद अब GHQ को सुरक्षित जगह पर ले जाने की बात चल रही है। हालांकि, 2017 में भी ऐसी ही योजना बनी थी, लेकिन आर्थिक और लॉजिस्टिक समस्याओं के चलते रुकी रही। साथ ही खबर यह भी सामने आ रही कि उस भारतीय हमले के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर को रावलपिंडी में GHQ के अंदर एक बंकर में ले जाया गया, जहां वे 2-3 घंटे तक छिपे रहे थे।
नूर खान एयरबेस, जो C-130 ट्रांसपोर्टर और IL-78 रिफ्यूलिंग विमानों का प्रमुख केंद्र है, इस हमले से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सूत्रों का दावा है कि मुनीर को बाद में एक सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया और वे GHQ ऑफिस नहीं लौटे। बताते चलें कि यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था, जो 9 और 10 मई को पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब था।
भारत ने नूर खान, रफीकी और मुरिद सहित 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर ब्रह्मोस और SCALP मिसाइलों से हमला किया था। 11 मई को दोनों देशों में युद्धविराम हुआ था, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। भारत की ओर से यह साफ़ कर दिया गया है कि अब आगे अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी नापाक हरकत होती है तो इस मुल्क का जो हश्र किया जाएगा उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।