Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
21-Oct-2021 09:57 AM
DESK : कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है. भारत ने आज एतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. देश ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के आंकड़े को छू लिया है. कोविड के खिलाफ यह उपलब्धि महज 9 महीने में मिली. 100 करोड़ टीके की खुराक का आंकड़ा पार करने पर देशभर में जश्न का माहौल है.
इस खास मौके पर पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे हैं. यहां वे फ्रंटलाइन वर्कर्स से बात करेंगे. इसके अलावा आज 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे.
डोजों की संख्या 100 करोड़ पूरी होने पर देश में सबसे बड़ा खादी का तिरंगा गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा. अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था.
दिल्ली-कोरोना टीकाकरण के 100 करोड़ डोज पूरा होने के मौके पर लाल किला पर विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 21, 2021
49 दिन में 70 कलाकारों ने मिलकर इसे बनाया है। 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा तिरंगा लगाया गया है। इसका वजन 1400 किलोग्राम है।@mansukhmandviya @OfficeOf_MM pic.twitter.com/wBTf5bAUVY
आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज सुबह 9.45 बजे पूरा हो गया है. आखिरी 20 करोड़ डोज 31 दिन में लगे हैं. वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने का ऐलान करने के लिए सरकार ने खास तैयारियां की हैं. इसके लिए ट्रेन, प्लेन और जहाजों पर लाउडस्पीकर से घोषणा करने की योजना है. साथ ही 100% वैक्सीनेशन पूरा कर चुके गांवों से कहा गया है कि उन्हें पोस्टर और बैनर लगाकर हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करना चाहिए.