ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / india / India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 82 हजार से ज्यादा...

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 82 हजार से ज्यादा केस, 441 की गई जान

19-Jan-2022 10:33 AM

DESK : थोड़ी सी राहत मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में फिर तेजी दर्ज की गई. बुधवार को देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.82 लाख (2,82,970) नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि मंगलवार के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा हैं. मंगलवार को 2,38,018 लाख केस दर्ज हुए थे. वहीं, एक दिन में 441 मरीज़ों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,87,202 लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं. 


  • सक्रिय मामले: 18,31,000 
  • कुल रिकवरी: 3,55,83,039 
  • कुल मौतें: 4,87,202 
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,58,88,47,554 
  • ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,961


नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले में भी आज तेजी देखी गई है. देश में अब तक ओमिक्रॉन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन को देश में कोरोना की तीसरी लहर की वजह माना जा रहा है. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 18,31,000 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. एक्टिव केस, कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है. पॉज़िटिविटी रेट 14.43 प्रतिशत से बढ़कर 15.13 प्रतिशत हो गई है. 


वर्तमान में रिकवरी रेट 93.88 प्रतिशत है. बीते 24 घंटों में 1,88,157 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,55,83,039 लोग संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं.