ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

Asia Cup Hockey 2025: बिहार की धरती से भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, ग्रुप स्टेज में बनाई टॉप पोजिशन

Asia Cup Hockey 2025: बिहार में इन दिनों एशिया कप हॉकी 2025 गेम गया जी में आयोजित किया है। राजगीर में चल रहे एशिया कप हॉकी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को 15-0 से करारी शिकस्त दी है।

Asia Cup Hockey 2025

02-Sep-2025 02:00 PM

By First Bihar

Asia Cup Hockey 2025: बिहार में इन दिनों एशिया कप हॉकी 2025 गेम गया जी में आयोजित किया है। राजगीर में चल रहे एशिया कप हॉकी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को 15-0 से करारी शिकस्त दी है। यह मैच सोमवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला गया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में टॉप पोजिशन हासिल कर ली और अब सुपर-4 राउंड में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।


मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रवैया अपनाया जिसमे की अभिषेक ने 5वें मिनट में पहला गोल दागा और कुछ ही देर में दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत में उन्होंने सुखजीत को एक बेहतरीन पास दिया, जिस पर तीसरा गोल हुआ।


दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा और भी मजबूत हो गया। जगराज सिंह ने दो गोल किए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। अमित रोहिदास ने भी स्कोर में योगदान दिया। हाफ टाइम तक भारत ने 7-0 की बढ़त बना ली थी।


तीसरे क्वार्टर में जगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक से अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद सुखजीत ने भी लगातार गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। आखिरी क्वार्टर में संजय, दिलप्रीत सिंह और अंत में अभिषेक ने फिर से गोल दागा। अभिषेक ने इस मैच में कुल चार गोल किए।


इस बड़ी जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीते और 9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सुपर-4 में जगह बनाई। हालांकि भारत पहले ही क्वालिफाई कर चुका था, लेकिन यह जीत टीम का आत्मविश्वास और बढ़ाने वाली रही। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को दक्षिण कोरिया से होगा। घरेलू दर्शकों के सामने मिली इस बड़ी जीत से टीम का मनोबल ऊंचा है और सुपर-4 में यह मुकाबला भारत के लिए एक अहम चुनौती साबित होगा।