PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
08-Feb-2022 09:48 AM
DESK : कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब देश में कम हो चुकी है. करीब एक महीने के बाद पहली बार आज कोरोना के नए मामले एक लाख से कम आए हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 67597 नए मामले सामने आए और दैनिक मामले घटकर एक लाख से कम हुए. इस दौरान 1,80,456 लोग डिस्चार्ज हुए. 1188 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई.
बता दें जिन राज्यों में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है. उसमें केरल में 22,524 नए केस, महाराष्ट्र में 6,436, कर्नाटक में 6,151, तमिलनाडु में 5104, मध्य प्रदेश में 3,945 शामिल हैं. कुल नए केसों में से 65.33 फीसदी इन्हीं राज्यों में से आए हैं. नए केसों का 33.32 फीसदी सिर्फ केरल से हैं.
ICMR के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा कोरोना खुराक लगी हैं. देश में अबतक 170 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं.