LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
04-Jun-2022 02:41 PM
DESK : देश में कोरोना के मामलों में फिर से रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4 हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 26 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई. इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या में भी बड़ा उछाल आया है, जो अब 22,416 तक पहुंच चुके हैं.
जो आकड़ें जरी किये गए उसके अनुसार एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी देश में चार हजार के करीब कोरोना केस सामने आए थे. तो 3 जून को संक्रमण के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई थी. भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. भारत में अब कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,31,72,547 हो चुकी है. वहीं 5,24,677 लोगों ने अब तक कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है.
आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है. बता दें देश में अभी तक कुल 4,26,25,454 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है. वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.