मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Apr-2021 09:47 AM
DESK : देश भर में कोरोना महामारी खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना से 1501 लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है. पहले नंबर पर अमेरिका है जहां कोरोना के अबतक कोरोना के 32,372,119 मामले दर्ज किए गए हैं. यहां अबतक कोरोना से 580,756 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना से 24,905,332 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 6,886,031 सक्रिय मामले हैं. भारत में अबतक कुल कोरोना के 14,782,461 मामले हैं. 177,168 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. 12,805,094 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,800,199 है.
इधर भारत में केंद्र सरकार के बेड्स और ऑक्सीजन संबंधी दावों के बीचकई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से एयरलिफ्ट कर 1200 से 1500 मेट्रिक टन ऑक्सजीन की मांग की है. उधर, एमपी के शहडोल में भी 6 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई है.