ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / Delhi News: अरविंद केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग...

Delhi News: अरविंद केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी

15-Jan-2025 07:53 AM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां गर्मजोशी से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने एक अलर्ट जारी किया है।  जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी में पता चला है कि खालिस्तान समर्थक केजरीवाल की हत्या की कोशिश कर सकते हैं। अलर्ट के अनुसार दो से तीन सदस्य, जिन्हें आखिरी बार पंजाब में देखा गया था, वह हमले का प्रयास कर सकते हैं।


आपको बता दें कि एजेंसियों के जरिए अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी रिव्यू की गई है। केजरीवाल पर हमले की आशंका के बाद खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है। इनपुट में बताया गया है कि कुछ संदिग्ध लोगों की मूवमेंट भी ट्रैक की गई है। 


अरविंद केजरीवाल को फिलहाल Z प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।  उनकी सुरक्षा में लगभग 63 लोग तैनात हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पायलट, एस्कार्ट, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, होम गार्ड, स्पाटर के अलावा सर्च-एंड-फ्रिस्किंग स्टाफ शामिल हैं। इस सेटअप में लगभग 47 लोग हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लगभग 15 वर्दीधारी कर्मी हैं।