DESK: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में युवा चेतना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने यूसुफ नामक व्यक्ति को भोजन देकर सेवा अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि "भारत माता की प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहर्निश प्रयास किया है।" "नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के मसीहा हैं, सामाजिक न्याय आंदोलन के अग्रदूत हैं।" उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति से परिवारवादी शक्तियों का सफाया हुआ है और कश्मीर से किशनगंज तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान को ताकत मिली है। "अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना पीएम मोदी की इच्छाशक्ति और कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति उनका आत्मबल है।"
"भारत आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ चुका है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।" - "गाँव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, वंचित, वनवासी, आदिवासी और समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं।" "भारत 2047 से पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनेगा।" कार्यक्रम में युवा चेतना के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरीबों तक भोजन पहुंचाया।