ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / कुष्ठ रोग होने के कारण नहीं मिल रहा था काम..4 साल के बच्चे...

कुष्ठ रोग होने के कारण नहीं मिल रहा था काम..4 साल के बच्चे के सामने कुएं में कूदे पति-पत्नी

Madhya Pradesh Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां काम नहीं मिलने के कारण पति-पत्नी ने 4 साल के बच्चे के सामने सुसाइड कर लिया।

27-Jan-2025 07:29 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Madhya Pradesh Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी में 4 साल के बेटे के सामने पति-पत्नी ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी को कुष्ठ रोग था, जिसके कारण कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। जिसके बाद दोनों अपने 4 साल के बेटे के सामने ही कुंए में कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई है। घटना बड़वानी जिला मुख्यालय  की है।


खबरों के मुताबिक काम नहीं मिलने के कारण पति-पत्नी परेशान चल रहे थे।  रविवार को कुएं के पास पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस दौरान उनका 4 साल का बेटा थोड़ी सी दूर पर खड़ा था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण और 26 वर्षीय उसकी पत्नी सविता के रूप में हुई है।


घटना के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक मूल रूप से बोकराटा के निवासी थे। 5 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी जिसके बाद वो आशा ग्राम रोड पर मकान बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी को कुष्ठ रोग था, जिसके कारण उन्हें काम नहीं मिलता था और दोनों परेशान रहते थे।