BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
19-Mar-2025 01:57 PM
By First Bihar
How to buy fresh vegetables : गर्मी के मौसम में बाजार से सब्जी खरीदते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। कई बार सब्जियां बाहर से ताजी दिखती हैं, लेकिन जब घर लाकर काटते हैं, तो वे उतनी ताजा नहीं होतीं। इससे न सिर्फ हमारा मूड खराब होता है बल्कि समय और पैसे की भी बर्बादी होती है। अगर आप सब्जी खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे, तो पैसे के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
आलू खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि उनका आकार गोल और चमकदार हो। हरे या काले धब्बे वाले आलू न खरीदें, क्योंकि इनमें विषैले तत्व हो सकते हैं। कटे-फटे आलू जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए इन्हें भी लेने से बचना चाहिए। शिमला मिर्च खरीदते समय उसकी नीचे की शेप पर ध्यान दें और बड़े आकार की शिमला मिर्च चुनें। यह भी सुनिश्चित करें कि उसकी सतह पर कोई छेद या दाग न हो, क्योंकि इससे उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।
लौकी की ताजगी परखने के लिए हल्के से नाखून गड़ाकर देखें। अगर नाखून आसानी से अंदर चला जाता है, तो लौकी ताजी और मुलायम होती है। अगर लौकी सख्त महसूस हो, तो समझना चाहिए कि वह ज्यादा पकी हुई है। हल्के वजन वाली लौकी खरीदना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बीज कम निकलते हैं।
भिंडी खरीदते समय छोटी और नर्म भिंडी चुननी चाहिए। ज्यादा हार्ड और लंबी भिंडी रसीली नहीं होती। भिंडी की ताजगी जांचने के लिए हल्का सा तोड़कर देखें। अगर वह आसानी से टूट जाए, तो इसका मतलब है कि वह ताजी और अच्छी गुणवत्ता की है।
सब्जी खरीदते समय यह भी देखना जरूरी है कि वह कहीं से दबी हुई तो नहीं है। दबी हुई सब्जी जल्दी खराब हो सकती है। मौसमी सब्जियां खरीदना हमेशा फायदेमंद होता है, क्योंकि वे ताजी और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप न केवल अच्छी सब्जियां खरीद सकते हैं, बल्कि पैसे की भी बचत कर सकते हैं।