ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / stolen mobile: खोया या चोरी हुआ मोबाइल? ऐसे करें फोन ब्लॉक और डेटा...

stolen mobile: खोया या चोरी हुआ मोबाइल? ऐसे करें फोन ब्लॉक और डेटा डिलीट, जानिए पूरा प्रोसेस

stolen mobile: अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या कहीं गुम हो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की नई प्रक्रिया के तहत आप आसानी से अपना फोन ब्लॉक करवा सकते हैं और उसमें मौजूद सभी निजी डेटा को रिमोटली डिलीट भी कर सकते हैं।

18-May-2025 01:50 PM

By First Bihar

Stolen mobile: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है या कहीं गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। अब आप आसानी से अपने फोन को ब्लॉक करा सकते हैं और उसमें मौजूद पर्सनल जानकारी को भी रिमोटली डिलीट कर सकते हैं। सरकार की नई पहल से मोबाइल चोरी पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।


मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एक अहम पहल की है। अब खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करवाने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद मोबाइल की खरीद रसीद, पुलिस शिकायत संख्या (FIR नंबर) और मोबाइल खोने की जगह व तरीका जैसी जानकारी के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।


फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और मोबाइल ब्लॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ चोरी किए गए मोबाइल का गलत इस्तेमाल रोका जा सकेगा, बल्कि चोरों के खिलाफ कार्रवाई में भी मदद मिलेगी।

पर्सनल डेटा ऐसे  करें डिलीट?

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए:

www.google.com/android/find पर जाएं

अपनी गूगल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें

Set up Secure and Erase’ विकल्प पर क्लिक करें

फोन का सारा डेटा रिमोटली मिटा दें


आईफोन यूजर्स के लिए:

www.icloud.com/find पर जाएं

एप्पल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें

खोया हुआ डिवाइस चुनें

‘Erase’ पर टैप करें

चाहें तो लॉक स्क्रीन पर मैसेज और नंबर भी दिखा सकते हैं अगर आपका iPhone ऑफलाइन है, तो डेटा तभी डिलीट होगा जब फोन इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट होगा। यदि फोन वापस मिल जाए, तो डिलीट प्रोसेस को रोका भी जा सकता है। इन टिप्स को फॉलो कर के के अपने डाटा और अहम जानकारी को सुरक्षित रख सकतें हैं |