ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

LPG Cylinder Storage Rules: एलपीजी गैस सिलेंडर आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर में कितने सिलेंडर रखना कानूनी तौर पर सही है? हाल के दिनों में सिलेंडर की जमाखोरी और छापेमारी की खबरों के बाद यह सवाल और भी चर्चा में आ

13-Mar-2026 04:29 PM

By First Bihar

LPG Cylinder Storage Rules: एलपीजी गैस सिलेंडर आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। खाना बनाने से लेकर कई घरेलू कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर घर में कितने गैस सिलेंडर रखना नियमों के अनुसार सही है। हाल के दिनों में कुछ जगहों से गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की खबरें सामने आने के बाद यह सवाल और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।


दरअसल, कई लोगों को यह डर रहता है कि कहीं गैस की कमी न हो जाए, इसलिए वे जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करके घर में जमा कर लेते हैं। हालांकि सरकार और गैस कंपनियों का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में हर दिन करीब 50 लाख गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। आमतौर पर जब कोई उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुक करता है तो दो से तीन दिन के भीतर उसकी डिलीवरी भी हो जाती है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।


हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक नेता के यहां छापेमारी के दौरान करीब 55 गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने ऐसे मामलों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी वजह से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर घर में कितने गैस सिलेंडर रखना नियमों के अनुसार सही माना जाता है।


घर में कितने LPG सिलेंडर रख सकते हैं?

घरेलू गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए कुछ तय नियम बनाए गए हैं। आमतौर पर एक घरेलू कनेक्शन पर 14.2 किलो के दो गैस सिलेंडर रखने की अनुमति होती है। इनमें एक सिलेंडर किचन में इस्तेमाल के लिए लगाया जाता है, जबकि दूसरा सिलेंडर बैकअप के तौर पर रखा जाता है।


इस व्यवस्था का फायदा यह होता है कि जब पहला सिलेंडर खत्म हो जाता है तो तुरंत दूसरा सिलेंडर इस्तेमाल किया जा सकता है और उसी समय नया सिलेंडर बुक कराया जा सकता है। इससे घर में गैस की कमी नहीं होती और अतिरिक्त स्टॉक रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती।


ज्यादातर गैस कंपनियों के कनेक्शन में यही व्यवस्था लागू रहती है। इसलिए आम उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें।


कब माना जाता है गैस सिलेंडर की जमाखोरी?

अगर कोई व्यक्ति सामान्य जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर इकट्ठा कर लेता है तो इसे जमाखोरी माना जा सकता है। खासकर तब जब किसी घर, दुकान या गोदाम में कई भरे हुए सिलेंडर एक साथ रखे हों।


इसके अलावा कुछ अन्य स्थितियां भी हैं जिन्हें नियमों का उल्लंघन माना जाता है। जैसे घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों में करना, सिलेंडर को अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश करना या गैस बुकिंग के नियमों का गलत फायदा उठाकर ज्यादा सिलेंडर हासिल करना।


ऐसे मामलों की शिकायत मिलने पर प्रशासन और गैस कंपनियां जांच करती हैं। अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


ज्यादा सिलेंडर जमा करने पर क्या हो सकती है सजा?

भारत में एलपीजी गैस को जरूरी वस्तुओं की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए इसकी कालाबाजारी या जमाखोरी को कानून काफी गंभीर अपराध मानता है। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा करता है तो प्रशासन उसके अतिरिक्त सिलेंडर जब्त कर सकता है। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।


कानून के तहत ऐसे मामलों में तीन महीने से लेकर सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा दोषी व्यक्ति पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।