ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / india / दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला...

दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दो भाइयों से शादी करने वाली सुनीता प्रेग्नेंट हैं। ‘हम तीन से चार होने वाले हैं’ कहकर परिवार ने दी खुशखबरी। कहा कि हमारा पूरा परिवार इस खुशखबरी से बेहद खुश है।

24-Mar-2026 08:53 PM

By First Bihar

DESK:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो सगे भाइयों से शादी करने वाली सुनीता अब मां बनने वाली हैं। उनके पति प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनका परिवार अब तीन से चार सदस्यों का होने जा रहा है।


गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस अनोखी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ‘जोरीदार प्रथा’ के तहत प्रदीप और कपिल ने सुनीता चौहान के साथ विवाह किया था। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, विशेषकर हट्टी समुदाय में, यह परंपरा प्रचलित रही है, जहां एक महिला एक से अधिक भाइयों की पत्नी होती है। इसका मुख्य उद्देश्य संपत्ति और जमीन के बंटवारे को रोकना होता था।


हालांकि आधुनिक समय में ऐसी शादियां बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार से जुड़े इन तीनों के विवाह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।


शादी के बाद कुछ समय तक तीनों एक साथ रहे, लेकिन बाद में छोटे भाई कपिल नेगी नौकरी के सिलसिले में विदेश चले गए, जहां वह एक रेस्तरां में कार्यरत हैं। वहीं सुनीता और प्रदीप हिमाचल प्रदेश में ही रह रहे हैं। प्रदीप जल शक्ति विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं, जबकि आईटीआई पास सुनीता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।


हाल ही में प्रदीप और सुनीता ने एक वीडियो साझा कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि लोगों के लगातार पूछने पर अब वे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि सुनीता गर्भवती हैं। उन्होंने कहा, “हम तीन से चार होने वाले हैं और हमारा पूरा परिवार इस खुशखबरी से बेहद खुश है।”