शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
04-Mar-2026 10:43 AM
By FIRST BIHAR
Highway driving safety tips: हाईवे पर गाड़ी चलाना शहर की भीड़भाड़ से राहत जरूर देता है, लेकिन यहां की छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है। तेज रफ्तार, गलत ओवरटेक और लेन अनुशासन की अनदेखी जैसे कारण सड़क दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। खासकर नए ड्राइवर्स के लिए हाईवे पर कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक है।
भारी वाहनों से रखें सुरक्षित दूरी
हाईवे पर बस और ट्रक जैसे बड़े वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। कई ट्रकों में पीछे सुरक्षा बैरियर लगा होता है, लेकिन टक्कर की स्थिति में छोटी कार को गंभीर नुकसान हो सकता है। एयरबैग सेंसर आमतौर पर बोनट या बंपर के पास लगे होते हैं। अगर टक्कर का एंगल सही न हो या विंडशील्ड पर सीधा प्रभाव पड़े, तो एयरबैग खुलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सुरक्षित दूरी ही सबसे बड़ा बचाव है।
सही लेन का करें इस्तेमाल
ओवरटेकिंग के लिए दाहिनी (राइट) लेन निर्धारित होती है। राइट लेन में धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाना नियम के खिलाफ है और इससे पीछे से आने वाले वाहन लेफ्ट से ओवरटेक करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। लेन अनुशासन का पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
मोड़ पर ओवरटेक करने से बचें
हाईवे पर मोड़ या टर्न के दौरान ओवरटेक करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे समय वाहन ब्लाइंड स्पॉट में आ सकता है या ओवरस्टीयरिंग की स्थिति बन सकती है, जिससे कार का नियंत्रण खोने का खतरा रहता है। हमेशा मोड़ खत्म होने के बाद ही ओवरटेक करें।
नाइट ड्राइविंग में लो बीम का करें उपयोग
रात में हाई बीम का इस्तेमाल सामने से आने वाले ड्राइवर की दृश्यता कम कर सकता है। खासकर जहां डिवाइडर नहीं होता, वहां दूरी का गलत अनुमान आमने-सामने की टक्कर का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरत के अनुसार लो बीम का इस्तेमाल करें।
ओवरस्पीडिंग से बचें
तेज रफ्तार रोमांचक जरूर लगती है, लेकिन हाईवे पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। शहर से हाईवे पर प्रवेश करते समय अचानक स्पीड न बढ़ाएं। शरीर और वाहन को तेज रफ्तार के अनुरूप ढलने में समय लगता है। नियंत्रित और संतुलित ड्राइविंग ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है।