सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
18-Jan-2020 08:42 AM
MUMBAI: मुंबई में एक बार फिर से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने एक थ्री स्टार होटल में रेड मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. इस सेक्स रैकेट में कई टीवी एक्ट्रेस भी शामिल थी. पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन महिला जूनियर आर्टिस्ट को 'जिस्म की मंडी' से बचा लिया है. मुंबई में इस हफ्ते सेक्स रैकेट की ये दूसरी बड़ी घटना का खुलासा हुआ है.
पुलिस ने रेड मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया साथ ही 29 साल की प्रिया शर्मा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. ये महिला इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी और एक लाख रुपये में लड़कियों को एक्सपोर्ट करती थी. वहीं इस रैकेट से जुड़े दिल्ली के रहने वाले तीन अन्य आरोपी आवेश, विनय और कुलदीप फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रिया शर्मा कांदीवली पूर्व में विनायक वेकेशंस एंड हॉलीडेज नाम की एक ट्रेवल एजेंसी चलाती है और इसी की आड़ में वो जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी. पुलिस ने इस धंधे में धकेले गये तीन जूनियर आर्टिस्ट को बचाया है. जिनमें से एक टीवी शो 'सावधान इंडिया' में काम कर चुकी है जबकि दूसरी नाबालिग लड़की ने एक वेब सीरीज में काम किया है साथ ही एक मराठी टीवी सीरियल में भी उसने एक्टिंग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.