खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 01:18 PM
By First Bihar
DESK: बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में लगातार एक्शन जारी है। पुलिस ने गुरुवार को हिंसा में शामिल दो उपद्रवियों का एनकाउंटर किया है जबकि दो उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी सिलखो गांव की पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई में एक उपद्रवी को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से बीते 31 जुलाई को सोमवारी के मौके पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। इश दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने यात्रा पर पथराव शुर कर दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। भारी उपद्रव के कारण जलाभिषेक यात्रा को स्थगित करना पड़ा था। हिंसा के दौरान दो होमगार्ड, बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। अभी भी नूंह में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं।
इस मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम उपद्रवियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। आरोपितों की खोज में लगी एसटीएफ ने बुधवार को ड्रोन की मदद से पहाड़ी पर ठिकाना तलाश कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया था। सभी नल्हड़ और मेवली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हिंसा के मामले में अबतक 189 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रवियों ने अरावली पहाड़ी में शरणस्थली बना रखा है।