Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
24-Aug-2020 07:28 PM
CHANDIGARH : देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है. भारत में हर रोज हजारों मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आम से लेकर खास लोग लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस वक्त कोरोना से जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद एक और राज्य के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना का टेस्ट आज करवाया. मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने कहा, ''मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हैं, टेस्ट करवाएं.''
आपको बता दें कि हाल ही में मनोहर लाल खट्टर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले थे. शेखावत के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खट्टर ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था. इसी क्रम में उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया है. 20 अगस्त को भी मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन उन्होंने खुद को तीन दिन के क्वारंटीन में रखा था.
I was tested for Novel Corona Virus today. My test report has returned positive.
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 24, 2020
I appeal to all colleagues and associates who came in my contact over the last week to get themselves tested. I request my close contacts to move into strict quarantine immediately.
गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई इस मीटिंग में हरियाणा के सीएम के अलावा कई अधिकारी भी शामिल हुए थे. शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने भी लोगों से अपील की थी कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को क्वारंटीन कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवाएं. शेखावत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.