ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / हरियाणा में अगले साल से छठ की छुट्टियां मिलेंगी, सीएम खट्टर का एलान

हरियाणा में अगले साल से छठ की छुट्टियां मिलेंगी, सीएम खट्टर का एलान

11-Nov-2021 06:24 AM

DESK : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत भले ही बिहार से हुई हो लेकिन धीरे-धीरे इसका फैलाव पूरे देश में हो गया है। आज विदेश की धरती पर भी छठ की छटा देखने को मिल रही है। यही वजह है कि दिल्ली के बाद डब्बा हरियाणा में भी छठ का प्रसार देखते हुए खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि अगले साल से हरियाणा सरकार छठ पूजा को सरकारी छुट्टी घोषित करेगी।


छठ पूजा के मौके पर भगवान भास्कर की आराधना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगले साल से प्रदेश में छठ पूजा के लिए सरकार छुट्टियों की घोषणा करेगी, साथ ही साथ छठ पूजा के लिए प्रदेश में घाट भी बनाए जाएंगे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में कोई अगर बाहर से आ कर रहा है तो 5 साल के बाद उसे राज्य का पहचान पत्र दिया जाता है। मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में आयोजित छठ पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के मौके पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठी मैया की आराधना की। मनोहर लाल खट्टर पूर्वांचल के लोगों के बीच मौजूद रहे। आपको बता दें कि बिहार और पूर्वांचल से बड़ी तादाद में लोग हरियाणा जाते हैं और वही रोजगार भी करते हैं।