पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
24-May-2020 09:34 AM
DESK : हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल विहिप में अपनी रिपोर्ट में हरियाणा के 103 गांवों को हिंदूविहीन होने की बात कही है।
विश्व हिंदू परिषद के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें मेवात के 103 गांवों में धर्मांतरण का दावा किया गया है। विहिप नेताओं ने इससे पहले 50 गांवों में हिंदुओं का धर्मांतरण होने की बात कही थी। वे इसकी रिपोर्ट पहले ही सीएम को भेज चुके हैं।
विहिप नेताओं ने सीएम को इस संबंध में दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया है कि मेवात में लंबे समय से हिंदुओं के धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। विहिप नेताओं ने सीएम को बताया कि मेवात हिंदुओं विशेष तौर पर दलितों और महिलाओं का कब्रिस्तान बनता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कुछ ऐसे मंदिरों की जानकारी सीएम को दी गई, जिन पर कब्जा कर उन्हें मस्जिद बना दिया गया। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की।