ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / india / हर घर तिरंगा आंदोलन: पीएम मोदी ने बदली अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की...

हर घर तिरंगा आंदोलन: पीएम मोदी ने बदली अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की DP, देशवासियों से की खास अपील

13-Aug-2023 11:39 AM

By First Bihar

DESK: 15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवास समारोह मनाने जा रहा है। 10वीं बार प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे। आजादी के बेमिसाल 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा आंदोलन' में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की खास अपील देशवासियों से की है। 


दरअसल, आज पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा आंदोलन की शुरुआत करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलकर अपनी तस्वीर की जगह तिरंगे की तस्वीर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘हर घर तिरंगा आंदोलन का हिस्सा बनते हुए हम सब देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलें। इस कदम से देश की एकता और अखंडता को और मजबूती मिलेगी’।


उन्होंने अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा की तस्वीर लगाएं। पीएम मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा आंदोलन में भाग लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।


news image