ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, देश में 24 घंटे के अंदर...

हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, देश में 24 घंटे के अंदर 1 लाख 52 हजार केस, 839 मौतें

11-Apr-2021 10:40 AM

DESK : देश में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख भी पार कर गया. ऐसा छठी बार हुआ है देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आये हों. 


स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस आए थे. बीते दिन 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं. देश में एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. बीते दिन इसमें 61,329 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई और एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख 46 हजार 631 तक पहुंच गया है. 


वहीँ रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. दो दिन के अंदर ये 91.76% से घटकर 90.4% हो गया. पिछले तीन हफ्ते के अंदर इसमें करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे कम छत्तीसगढ़ में 79.1% और महाराष्ट्र में 82.2% मरीज रिकवर हुए हैं.