ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Hand written Budget: छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, 100 पन्नों के...

Hand written Budget: छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, 100 पन्नों के बजट को वित्त मंत्री ने हाथों से लिखा

Hand written Budget In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। 100 पन्नों के बजट को वित्त मंत्री ने अपने हाथों से लिखा है।

04-Mar-2025 09:07 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Hand written Budget In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा में उस वक्त ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पन्नों का है। 100 पृष्ठों के बजट को वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया।


वित्त मंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। आपको बता दें कि अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।


सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ में साल 2025 का बजट पिछले साल के बजट से 12 फीसदी ज्यादा है। साल 2024-24 का बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का था जबकि इस बार एक लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।