ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / india / हल्द्वानी मामले को लेकर खुलासा: पहले से थी उपद्रव की प्लानिंग, अलर्ट के...

हल्द्वानी मामले को लेकर खुलासा: पहले से थी उपद्रव की प्लानिंग, अलर्ट के बावजूद नहीं उठाए गए कदम

10-Feb-2024 04:04 PM

By First Bihar

DESK: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में गुरुवार को एक अवैध मदरसे को तोड़े जाने को लेकर भीड़ ने जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की थी। इस उपद्रव की घटना में तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों में से करीब 60 लोगों को डिस्टार्ज किया जा चुका है। इस बीच हल्द्वानी हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।


सूत्रों के मुताबिक, बनभूलपुरा हिंसा से पहले इंटेलिजेंस ने उपद्रव की आशंका जताते हुए पांच बार आगाह किया था और कई सुझाव भी जिला प्रशासन को दिए थे लेकिन इंटेलिजेंस के सुझाव को नहीं माना गया और अधिकारियों ने मनमानी की जिसका नतीजा हुआ कि हिंसा का आग भड़क गई हालांकि दो दिन बाद हालात कुछ सामान्य हुए हैं। हिंसा में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन केस दर्ज किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू अभी जारी है हालांकि, लोगों को समय-समय पर आवश्यक सामान खरीदने की अनुमति दी जा रही है। शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुमाऊं के कमिश्नर को जांच जा जिम्मा देते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।