ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / india / शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन...

शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप

23 वर्षीया नर्स की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21-Mar-2026 04:52 PM

By First Bihar

DESK:गुरुग्राम में एक प्राइवेट नर्सिंग होम की 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-10ए थाने की पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ी हरसरू निवासी काजल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। वहीं उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कानपुर के बेला गांव निवासी अरुण शर्मा से हुई, जो उसी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था।


दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार महीने पहले उन्होंने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों बसई इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। बताया जा रहा है कि अरुण बेरोजगार था और नशे का आदी भी था।


होली के मौके पर काजल अपने मायके गढ़ी हरसरू आई हुई थी और उसका पति अरुण भी उसके साथ था। मृतका के भाई गुरदीप के अनुसार, 18 मार्च की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अरुण ने काजल को बातचीत के बहाने नीचे बुलाया और कुछ ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।


परिजनों का कहना है कि काजल की नाक से खून बहने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर के बाथरूम से एक संदिग्ध इंजेक्शन भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसी के जरिए जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई।


पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों और इंजेक्शन में मौजूद पदार्थ की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।