ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / india / गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे, BJP के लिए होगा लिटमस टेस्ट

गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे, BJP के लिए होगा लिटमस टेस्ट

23-Feb-2021 07:09 AM

DESK : गुजरात निकाय चुनाव के परिणाम आज सामने आएंगे। गुजरात के 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में निकाय के लिए 21 फरवरी को वोटिंग हुई थी और आज वोटों की गिनती होने जा रही है। काउंटिंग को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इस बार कोरोना गाइडलाइन के साथ जो पहले मतदान कराया गया और अब मतगणना भी इसी के तहत होगी। 


गुजरात के छह महानगरों के 2276 उम्मीदवारों की भविष्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8 बजे से ईवीएम खोले जाएंगे। निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इसके बाद कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निकाय चुनाव में वोटिंग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फरवरी को गुजरात पहुंचे थे। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले निकाय चुनाव को बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।


गुजरात में 6 नगर निगमों की कुल 576 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जिनमें से अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बृंदा सूरत ही निर्विरोध चुनाव जीत चुकी हैं। उनके सामने किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। इस चुनाव में खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी पहली बार गुजरात में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने पहुंची है। वहीं हैदराबाद निकाय चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह ओवैसी को चुनौती दी। उसके बाद ओवैसी ने भी गुजरात का रुख किया है। पंजाब में हुए निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।।किसान आंदोलन के कारण कांग्रेस ने पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अकाली दल भी अपनी साख बचाने में कामयाब रही लेकिन बीजेपी को पंजाब में बड़ा झटका लगा था और अब गुजरात पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।