ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप

Gujarat के Vadodara और Ahmedabad में 32 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस और बम स्क्वॉड ने स्कूल खाली कराकर सघन जांच शुरू की, साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

गुजरात न्यूज

16-Feb-2026 03:39 PM

By First Bihar

DESK: पिछले कई दिनों से बिहार के न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिये मिली थी। जिसके बाद कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। अब गुजरात में एक साथ 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार भी ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है। 


ई-मेल में यह लिखा हुआ है कि बस को उड़ा देंगे, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। धमकी मिलने के बाद पैरेंट्स बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गये।वड़ोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों में ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। ई-मेल में यह भी लिखा गया है कि गुजरात को खालिस्तान बना दिया जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। 


इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और बम स्क्वायर्ड की टीम ने पूरे स्कूल की तलाशी शुरू की। स्कूलों को खाली कराया गया और बसों एवं स्कूल की गाड़ियों की भी जांच की जा रही है। यही नहीं वड़ोदरा में एक हॉस्टल को भी खाली कराय गया है। उसकी भी जांच की जा रही है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए एक-एक जगह की सघन जांच की जा रही है। 


ईमेल के माध्यम से इस तरह की धमकी मिलने को लेकर वड़ोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिंहा कुमार ने कहा कि 32 स्कूलों के बच्चों और वहां के शिक्षक- शिक्षिकाओं को घर जाने के कहा गया है। सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। इसे लेकर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। साइबर एक्सपर्ट से मेल करने वाले का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाला चाहे जो भी हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।