कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
05-Sep-2025 03:43 PM
By First Bihar
Reform GST : बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार दोनों अपने तरफ से ऐसी योजनाएं ला रही है जिससे इस राज्य को सीधा फायदा मिल सके। ऐसे में पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री ने GST को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके बाद अब हर तरफ यह सवाल बन रहा है कि क्या यह निर्णय बिहार चुनाव को लेकर लिया गया है ? अब इसी सवाल का जवाब निर्मला सीतारमण ने खुद दिया है।
दरअसल, एक कार्यक्रम में जब निर्मला सीतारमण से यह सवाल किया गया कि क्या यह GST कट बिहार चुनाव में बीजेपी का मैनिफेस्टो है? इसके जवाब ने उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बिहार का मैनिफिस्टो है, ऐसा सोचना गलत होगा बल्कि यह पुरे देश का मैनिफिस्टो है। सरकार ने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है।
इसके अलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या आपलोग बिहार के उन तबकों को अपने इस नए रुल में ध्यान में रखा तो ग्रामीण इलाकों से आते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं यह भारत गाँव का देश है लेकिन आज हर गांव शहर के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं तो हमने यह फैसला यह सोच समझ कर लिया है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सच है कि बिहार के लोगों के छठ और दिवाली से पहले डबल धमाका मिलने वाला है। इसके बाद जब उनसे यह पूछा गया कि गुटखा-तंबाकू के दाम बढ़ने से बिहार जैसे राज्यों को नुकसान होगा, उसकी भरपाई कैसे होगी? इसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार कंज्यूमिंग स्टेट है। मैं उम्मीद रख रही हूं कि इस नवराकित्रि के पहले दिन से ही जनता रेट कटौती के चलते अधिक सामान खरीद सकेगी। बिहार जैसे राज्यों को इस कटौती और Reform GST का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने बिहार के जिक्र के दौरान यह बातें जोर देकर कहा कि हमने प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेज पर कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है। उल्टा कम ही किया है। लेकिन जहां कमर्शियल इंस्टीट्यूट चल रहे हैं, उन्हें एजुकेशन इंस्टीट्यूशन नहीं माना गया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी में बदलाव बहुत उम्मीद के साथ की गई है, जो नवरात्रि से ही लोगों को खरीदारी पर दिखने लगेगा। उदाहरण के तौर पर 100 रुपये में पहले जो एक समान मिलता था, उसमें अब डबल समान खरीद सकता है।