ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / india / सरकार से स्कूल खोलने की अपील, WHO ने कहा.. बच्चों की मेंटल हेल्थ...

सरकार से स्कूल खोलने की अपील, WHO ने कहा.. बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा असर

11-Aug-2021 10:03 AM

PATNA : देश में कोरोना के खतरे के साथ पिछले साल मार्च महीने से ही स्कूलों को बंद रखा गया है. बच्चे घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. इस सब को देखते हुए WHO ने चिंता जताई है. WHO का कहना है कि अगर जल्द से जल्द नहीं खोले गए तो बच्चों की मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.


WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने बच्चों की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने बच्चों पर मानसिक, शारीरिक और ज्ञान हासिल करने की क्षमता पर लंबे समय के लिए पड़ने वाले प्रभावों से बचाव के लिए गाइडलाइन शेयर की है. 


सौम्या स्वामीनाथन ने ट्विटर पर लिखा है- स्कूलों के बंद होने के चलते बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सीखने की क्षमता पर लंबे समय तक प्रभाव रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि, इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और व्यस्कों के वैक्सीनेशन के साथ स्कूलों को खोलना प्राथमिकता होनी चाहिए. 


जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार भी स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार कर रही है. देश के शिक्षकों के वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर काफी बातचीत होते दिख रही है. निती आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देशभर के निजी अस्पतालों में उनका मुफ्त टीकाकरण हो. साथ ही बीते महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कहा था कि बच्चों के लिए टीकाकण अभियान को जल्द शुरू किया जाएगा.


आपको बता दें कि देश में कोरोना के हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं. दूसरी लहर में धीमी भले ही दिखी हो लेकिन मामले अब भी रोजाना तौर पर दिख रहे हैं. ये मामले 30 हजार से अधिक हर दिन आ रहे हैं. इसके अलावा डेल्टा वेरिएंट ने भी तनाव बढ़ा दिया है. वहीं, डॉक्टर और विशेषज्ञों के मुताबिक तीसरी लहर के दस्तक देने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रहा है.