खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Dec-2025 03:50 PM
By First Bihar
DESK: शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन कभी-कभी यह बंधन टूटते एक दिन भी नहीं लगता है। ऐसा एक मामला यूपी के गोरखपुर स्थित सहजनवा में सामने आया है। जहां सुहागरात पर एक दूल्हे की पोल खुल गई। तीन दिनों तक दुल्हन ने इस राज को दबाये रखा लेकिन चौथे दिन जब वो मायके विदा हुई तब यह मामला सामने आ गया।
दुल्हन ने पूरी सच्चाई अपने मायकेवालों को बताई जिसके बाद वह दूल्हे से तलाक लेने के लिए अड़ गयी। शादी की पहली रात दूल्हे की शारीरिक अक्षमता का खुलासा होने के बाद मामला पंचायत और तलाक तक पहुंच गया।
दरअसल बेलीपार थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी गोरखपुर के सहजनवा के निवासी एक युवक से हुई थी। शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। जब दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर ही उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात उसे पूरी तरह चौंकाने वाली थी, लेकिन उसने तुरंत इसका खुलासा नहीं किया।
दुल्हन ने राज छुपाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि चार दिन बाद उसके भाई की शादी थी और उसे मायके जाना ही था। किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए उसने बात दबाकर रखी। चार दिन बाद विदाई होने पर जब दुल्हन मायके पहुँची, तब उसने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई।
परिजन भी यह सुनकर हैरान रह गए, लेकिन पहले भाई की शादी को देखते हुए शांत रहे। शादी समाप्त होने के बाद दुल्हन का परिवार ससुराल पहुँचा और दूल्हे की कमी को उनके सामने रखा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक सप्ताह तक पंचायत चलती रही।
दुल्हन का पक्ष स्पष्ट रूप से तलाक की मांग कर रहा है, वहीं दूल्हे का परिवार तलाक देने को तैयार नहीं है। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को मौखिक रूप से शिकायत भी दी है और तलाक में कानूनी मदद की मांग की है। दूसरी ओर दूल्हा और उसके घर के पुरुष फिलहाल घर से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ा कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।