बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
22-Jan-2021 03:53 PM
DESK: चोर और अपराधियों का काम आजकल वर्दीवाले पुलिसकर्मी कर रहे है. दारोगा और 2 सिपाही ने एक कारोबारी से 35 लाख रुपए लूट लिया. लेकिन दोनों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है. यह घटना यूपी के गोरखपुर जिले की है.
पुलिस महकमा शर्मसार
महाराजगंज पुलिस ने दो सोना कारोबारियों से हुई करीब 35 लाख नकदी और जेवरात का खुलासा किया. इसमें सबसे बड़ी बात थी कि आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि इस घटना को अंजाम देने वाले बस्ती जिले में तैनात एक दरोगा और दो सिपाही शामिल थे. कुल 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है.
दारोगा है गैंग का सरगना
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार दारोगा इस गैंग को चलाता है. वह इसका सरगना भी है. लूट का पैसा और सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है. खुद इस लूटकांड का दारोगा ने स्वीकार किया है.
सोना कारोबारियों से हुई थी लूट
पुलिस ने बताया कि महराजगंज जिले के निचलौल के रहने वाले सोना कारोबारी दीपक वर्मा और रामू वर्मा बुधवार को गहनों की खरीदारी करने के लिए यूपी सरकारी की चलने वाली बस से लखनऊ जा रहे थे. दोनों के पास 19 लाख कैश और 16 लाख के पुराने गहने थे. रास्ते में दारोगा धर्मेंद्र यादव, सिपाही महेंद्र यादव, संतोष यादव ने कैंट इलाके में रेलवे स्टेशन से लेकर नौसड़ के बीच में इन व्यापारियों को बस से उतार लिया. तस्करी का आरोप लगाते हुए दोनों को एक ऑटो में बैठाकर थाना ले जाने की बात की. लेकिन रास्ते में मारपीट कर भगा दिया. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को गिफ्तार कर लिया.
ड्यूटी छोड़ करते थे लूटपाट
बताया जा रहा है कि तीनों ड्यूटी छोड़कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. तीनों के पास से लूटा गया कैश, सोना और बोलेरो को पुलिस ने बरामद किया है. इनके खिलाफ गैंगस्टर के साथ NSA और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी करेगी.