ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन से उतारे गए यात्री, सर्च अभियान जारी

गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। भदोही स्टेशन पर ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को उतार लिया गया और पुलिस व सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और कॉल की जांच जारी है।

UP

18-Nov-2025 05:42 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। भदोही स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया कर यात्रियों को उतारा गया। जिसके बाद ट्रेन की तलाशी ली जा रही है।


गोरखपुर से मुंबई को जाने वाली गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया और सभी यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतारकर ट्रेन की सघन तलाशी ली।


बताया जाता है कि रेलवे कंट्रोल रूम को लैंडलाइन पर फोन करके किसी ने बताया था कि गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में बम रखा हुआ है। कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। इतना कहने के बाद कॉलर ने फोन काट दिया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी को प्लेटफॉर्म पर ही रोके रखा। 


ट्रेन की सभी बोगी जब खाली हो गयी तब सर्च अभियान चलाया गया। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी। इस दौरान प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रित किया। ट्रेन की बोगियों की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। फिलहाल पुलिस अधिकारी रेलवे कंट्रोल रूम के लैंडलाइन पर आए कॉल की जांच कर रही है। इसे किसने और कहां से और किस मकसद किया इसकी भी जांच हो रही है। यह महज एक अफवाह नजर आ रहा है लेकिन पुलिस की टीम इसकी जांच में जुटी हुई है।