ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / india / डॉक्टर की पत्नी ने ससुरालवालों पर किया केस, बोली..पति नपुंसक है, हर रात...

डॉक्टर की पत्नी ने ससुरालवालों पर किया केस, बोली..पति नपुंसक है, हर रात बनाता है बहाना

पति की शारीरिक कमजोरी की बात पीड़िता ने अपने मायके वालों को बतायी थी जो पति और ससुरालवालों को नागवार गुजरा। वो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे और पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

23-Dec-2025 06:52 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।


महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति रात में अलग कमरे या बाहर सोने चला जाता था। वह नपुंसक है, शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता जाहिर करता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। दहेज में 15 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और अन्य उपहार देकर मायकेवालों ने विदा किया था। लेकिन शादी के बाद और दहेज की मांग की जाने लगी। 


पीड़िता ने अपने पति,सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति और ससुर दोनों डॉक्टर हैं। एक आदमी के डॉक्टर हैं और दूसरा जानवर के डॉक्टर हैं। इसके बावजूद इनका लालच कम नहीं हुआ। शादी के बाद से वो कार की डिमांड करने लगे। पति किसी ना किसी बहाने रात में अलग कमरे में चला जाता था, या फिर बाहर सोने चला जाता था। जिससे वह काफी परेशान रहती थी। उसके मन में कई सवाल उठने लगे कि आखिर पति उसे छोड़कर बाहर क्यों सोते हैं। 


बाद में पता चला कि डॉक्टर पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हैं और  उनका इलाज भी चल रहा है लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पति की शारीरिक कमजोरी की बात पीड़िता ने अपने मायके वालों को बतायी थी जो पति और ससुरालवालों को नागवार गुजरा। वो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे और पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।


मायके से लाए गये कैश, गहने और सामान अपने पास रख लिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल पीड़िता मायके में रह रही है। समझौते की बात जब मायकेवालों ने की तब ससुरालवाले धमकी दे रहे हैं। यह बात पीड़िता के मायकेवालों ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।