ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / india / गोवा के DGP प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

गोवा के DGP प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

16-Nov-2019 12:02 PM

DELHI: गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा का निधन हो गया है. दिल्ली में आज सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. डीजीपी प्रणब नंदा आधिकारिक दौरे पर दिल्ली गए थे. 


आईपीएस अधिकारी नंदा 1988 बैच के अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और दूसरे संघ शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के अधिकारी थे. गोवा के डीजीपी के तौर पर उन्होंने इसी साल मार्च में अपना पदभार संभाला था. नंदा की पत्नी सुंदरी भी पुड्डुचेरी की डीजीपी हैं. गोवा का डीजीपी बनने से पहले करीब 2 दशक तक प्रणब नंदा इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े थे.


पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को गोवा में आधिकारिक समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली के दौरे पर गये थे. उनके निधन पर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गोवा पुलिस महानिदेशक श्री प्रणब नंदा के निधन की खबर से दुखी हूं. मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति'.