Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
20-Feb-2025 03:30 PM
By First Bihar
Give Mosquitoes Take Money: साल के शुरुआत से ही लोग डेंगू के कहर से परेशान हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लोगों को कहा जा रहा है कि जिंदा या मुर्दा मच्छर लाइए और पैसे ले जाइए। इस अजीबोगरीब अभियान की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
हम बात कर रहे हैं एशियाई देश फिलीपींस की जहां डेंगू के मामले इतने बढ़ गये है कि लोगों को जागरुक करने के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में यह मुहिम शुरू किया गया है। लोगों से यह कहा जा रहा है कि जिंदा या मुर्दा मच्छर लाए और पैसे ले जाए। मनीला के एक गांव में मच्छर देकर पैसा लेने के लिए कतार में लोग खड़े नजर आ रहे हैं। 5 मच्छर जिंदा या मुर्दा लाने पर 1 फिलीपीन पेसो यानी 1.5 रुपये दिए जा रहे हैं।
मच्छर के बदले पैसों की यह मुहिम देश में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए जागरूकता फैलाने की खातिर शुरू की गई है। लोगों को अपने घर के अंदर और बाहर साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डेंगू के फैलने से रोकने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग डिब्बों, कप और दूसरे बर्तनों में मच्छर भरकर ला रहे हैं और पैसा लेकर जा रहे हैं।
बता दें कि फिलीपींस में 1 फरवरी तक 28,234 डेंगू के केसेज सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना 40% ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिलीपींस को पश्चिमी पैसिफिक क्षेत्र में डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित देश बताया है। 2023 में फिलीपींस में डेंगू के 167,355 मामले सामने आए थे और 575 मौतें हुई थी। डेंगू के खतरों को देखते हुए यह अभियान चलाया गया मच्छर दो पैसे लो।
