Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
22-Nov-2020 06:58 PM
DELHI: कांग्रेस में कलह जारी है. इसको लेकर रोज कांग्रेसी नेताओं का बयान आ रहा है. अब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बिना नाम लिए ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि फाइव स्टार होटलों में बैठकर चुनाव नहीं लड़ा जाता है.
लोगों के संपर्क में रहना पड़ा है
आजाद ने कहा कि जो लोग होटलों में रहते हैं उनका संपर्क लोगों के साथ टूट गया है. ब्लॉक और जिलों के लोगों के साथ जो संपर्क बना रहना चाहिए वह खत्म हो गया है. इसको लेकर पार्टी में सबसे बड़ी समस्या है कि कोई भी पदाधिकारी बनता है तो लेटर पैड और विजिटिंग कार्ड बना लेता है इसके बाद वह समझता है कि उसका दायित्व खत्म हो गया है. वह काम ही नहीं कर पाता है.
पार्टी से प्यार होना चाहिए
आजाद ने कहा कि पार्टी से नेताओं का इश्क होना चाहिए, लेकिन यह देखने को कम ही मिलता है. लोग समझते हैं कि लड़कियों से प्रेम करना ही प्यार है. लेकिन भगवान और अपने धर्म से भी प्यार होता है. बताया जा रहा है कि अगले महीने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है, इससे पहले ही बिहार से लेकर दिल्ली आलाकामन तक मतभेद सामने आ रहा है. इससे पहले भी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था और नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठी थी. उसमें आजाद समेत कई नेताओं का नाम भी शामिल था.