बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
18-Mar-2025 08:40 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने नाना के घर से गहने चोरी कर लिए ताकि वह आईफोन खरीद सके। उसने दो कंगन चुराए और उन्हें सिर्फ पांच हजार रुपये में दो लोगों को बेच दिया। घटना मेरठ रोड स्थित एक कॉलोनी की है।
बच्चे के नाना को कंगन चोरी का पता चल गया और उन्हें अपने नाती पर शक हुआ, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने छात्र को पकड़कर एक कंगन बरामद कर लिया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद की दो साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी बेटी और नाती को अपने पास ही रख लिया। उनका नाती नौंवी कक्षा में पढ़ता है। एक महीने पहले उनके यहां से दो कंगन चोरी हो गए। दोनों कंगन करीब ढाई लाख रुपये कीमत के हैं। उन्हें जानकारी हुई कि उनके नाती ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की है।
उन्होंने अपने स्तर से कई बार नाती से पूछा भी, लेकिन उसने मना कर दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद नाती को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर एक कंगन बरामद भी हो गया है। छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसे आईफोन-13 खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने घर से एक महीने पहले कंगन चोरी कर लिए थे। एक कंगन उसने अपने एक परिचित को साढ़े तीन हजार रुपये में बेच दिया और दूसरा कंगन डेढ़ हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने एक कंगन बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।