Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
20-Oct-2023 08:44 PM
By First Bihar
GAYA: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची राष्ट्रपि द्रौपदी मुर्मू का गया में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गया से पटना लौटने के दौरान राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतर गईं और आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच खुद पहुंचकर चॉकलेट बांटा और सड़क पर पैदल ही चलती रहीं। राष्ट्रपति की सादगी को देख हर कोई हैरान था। राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोग काफी उतावले दिखे। राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
दरअसल, तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन गया पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा करने के बाद वे कुछ देर बोधि वृक्ष के नीचे बैठीं। राष्ट्रपति करीब 40 मिनट से अधिक समय तक महाबोधि मंदिर में रूकीं और वहां सभी चीजों को अवलोकन किया।
महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति पटना लौट गईं। इससे पहले राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा दिया और सड़क पर पैदल चलकर लोगों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटा। राष्ट्रपति के इस अलग अंदाज को देखकर गया के लोग काफी खुश नजर आए और उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।