ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / india / भीषण गर्मी और लू से त्राहिमाम के बीच केंद्र ने बुलाई बैठक, राज्यों...

भीषण गर्मी और लू से त्राहिमाम के बीच केंद्र ने बुलाई बैठक, राज्यों में भेजी जाएगी अधिकारियों की टीम

20-Jun-2023 02:27 PM

By First Bihar

DELHI: यूपी, बिहार और झारखंड के साथ साथ कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं जबकि कई लोगों की मौत की भी खबर है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों समेत तमाम अन्य विभागों के विशेषज्ञ भी शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई राज्यों से हीटवेब और हिट स्ट्रोक की खबरें आ रही थी। हाई लेव बैठक कर हालात की समीक्षा की गई है। केंद्र की तरफ से IMD, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की टीमें प्रभावित राज्यों में भेजी जाएंगी।


बता दें कि भीषण गर्मी और लू के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में लोगों की मौत की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लू लगने से सिर्फ बिहार में अबतक एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि लू लगने से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौसम विभाग की तरफ से भी लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। हालात पर केंद्र सरकार के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।